BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 21 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में वाहन चोरी करते थे। चोरी की बाइक कागजों के साथ 15 हजार और बिना कागजों के 4 हजार रुपये तक में बेच देते थे।
एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Baghpat, Bagpat | Oct 31, 2026