सारठ: सारठ प्रखंड में प्रमुख ने पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक की, हंगामे के बीच 1.6 करोड़ की योजनाओं का सर्वसम्मति से चयन
Sarath, Deoghar | Sep 28, 2026 प्रमुख गौतम कु. रवानी ने सारठ प्रखंड में सोमवार शाम 4 बजे तक पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक की। वहीं हंगामेदार रही बैठक के दौरान सर्वसम्मति बनाते 1.6 करोड़ की योजनाओं का चयन किया गया। वहीं प्रमुख ने बताया कि प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में 15 वीं वित्त आयोग मद के अलावे टायड व अनटायड मद से भी सभी 34 सदस्यों की सहमति पर जनहित से जुड़ी योजनाओं का चयन किया गया