सम्भल में कार्तिक पूर्णिमा एवं स्नान पर्व के दृष्टिगत SP द्वारा सम्भल के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा आगामी दिनांक 24.11.2026 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जनपद सम्भल में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले मेले एवं स्नान पर्वों के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मेले एवं स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अराजक तत्वों द्वारा प्रसारित की जाने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी सम्भल व आस-पास के थाना प्रभारी मौजूद रहे ।सम्भल पुलिस द्वारा कार्तिक पूर्णिमा एवं स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
सम्भल पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
Sambhal, Sambhal | Nov 18, 2026