सम्भल में थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र में थाना प्रभारी संजय कुमार का रात्रि पैदल गश्त अभियान, पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे थाना प्रभारी संजय कुमार वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से थाना हजरत नगर गढ़ी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ देर रात थाना हज़रत नगर गड़ी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रात्रि गश्त के दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ सम्भल बिलारी रोड सहित थाना हजरत नगर गढ़ी के प्रमुख स्थानों पर पैदल भ्रमण करते दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। साथ ही रास्तों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जांच-पड़ताल भी की गई।अपराध और अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर।थाना हज़रत नगर गड़ी प्रभारी संजय कुमार अपनी सक्रिय कार्यशैली और कानून व्यवस्था को लेकर सजग रहने वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं। थाना हयात नगर गढ़ी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह स्वयं पुलिस बल के साथ सड़क पर उतर कर गश्त करते हैं। उनका प्रयास है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके और क्षेत्र में शांति का माहौल कायम रहे।
व्यापारियों और आम नागरिकों को दिया सुरक्षा का भरोसा।पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई देती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।रात में भी मुस्तैद दिखी थाना हजरत नगर गढ़ी पुलिस।रात्रि के समय पुलिस अधिकारियों और जवानों की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलती दिखाई दी। हज़रत नगर गढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में की गई इस पैदल गश्त का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा।स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस सक्रियता को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। थाना हज़रत नगर गढ़ी प्रभारी संजय कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ यह संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।