जतारा: जतारा-टीकमगढ़ मार्ग पर पुल से तेज बहाव में गिरी कार, चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
जतारा। बीती देर रात जतारा-टीकमगढ़ मार्ग पर नदी के पुल से एक कार अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में चालक अकेला था और उसकी किस्मत से वह सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद ढाबा संचालक ने मौके पर पहुंचकर मदद की और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।