लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के निर्देश दिए गए
गुरुवार अपराह्न 12:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा जिले में भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 में तैनात पुलिस बल की जांच की गई. पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिए.