गिद्धौर: ईद, सरहुल और रामनवमी पर चतरा पुलिस अलर्ट, एसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की अपील की
Gidhaur, Chatra | Mar 16, 2026 चतरा: ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर चतरा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया ग्रुप एडमिन और सदस्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का साम्प्रदायिक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें। सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे का