विकसित भारत जी-राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्य,जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यशाला में कलेक्टर श्री मालवीय ने बताया कि भारत सरकार की मनरेगा योजना का नाम परिवर्तित कर अब विकसित भारत जी-राम-जी योजना किया गया है। यह योजना आगामी 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण पूर्ण समन्वय के साथ कार्ययोजना तैयार प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में नवीन कार्यो को कराये जाने हेतु समन्वित प्रयास करें।
इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत के संकल्प को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए ग्राम विकास के लिए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के माध्यम से नये द्वार खोले है। इससे निश्चित रूप से ग्राम का विकास होगा। मजदूरों को निर्धारित अवधि की मजदूरी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे कार्य लिये जाएं,जिससे अधिक से अधिक वर्षा के जल को रोका जा सके।
कार्यशाला में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात वीबी जी-राम-जी अधिनियम लागू किया गया है। 'हर हाथ को काम' मुहैया कराने के लिए इस अधिनियम में एक ग्रामीण परिवार को अब 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है। मनरेगा अधिनियम में रोजगार की यह गारंटी मात्र 100 दिन की थी। यह गरीबों, खेतीहर मजदूरों, किसानों सभी के लिए बेहद लाभकारी है। इस योजना से गांवों के विकास को भी मजबूती मिलेगी।
#ashoknagar