कलेक्टर ने निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही कर आवेदकों को दिलाया भूमि पर कब्जा
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के समक्ष जनसुनवाई में आवेदकों द्वारा भूमि पर कब्जा दिलाये जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए थे। कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण किये जाने की निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोकनगर श्री इसरार खान द्वारा आवेदनों पर कार्यवाही कर आवेदकों को भूमि पर कब्जा दिलाया।
प्राप्त आवेदन के आधार पर रंजीत आदिवासी निवासी देवखेड़ी द्वारा ग्राम देवखेड़ी स्थित भूमि सर्वे नंबर 510/5 रकबा 0.418 हे पर कब्जा दिलवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदिका लटूरी बाई उर्फ रबूदी बाई पत्नी मलथू आदिवासी निवासी ग्राम चरोदा स्थित भूमि सर्वे नंबर 113/4 रकबा 0.754 हे पर अवैध कब्जा दिलवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था।आवेदक भूरा पुत्र भगवत सिंह निवासी ग्राम भेटूआ द्वारा ग्राम भेटूआ स्थित भूमि सर्वे न. 6/10 रकवा 1.282 हेक्टर एवं 5/4 रकवा 0.718 पर अवैध कब्जा हटवाकर कब्जा दिलवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त तीनों आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए आवेदकों की उपस्थिति में राजस्व दल द्वारा मौके पर कब्जा सौंपा गया।
Collector Ashok Nagar
#ashoknagar