खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा जिले में की गयी सघन जांच कार्यवाही
---
कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा सघन जांच कार्यवाही की गई। आधा दर्जन खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये । इंदिरा पार्क सब्जी मंडी रोड स्थित मनोज राठौर मसाला विक्रेता से खुले में विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थ लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर एवं हल्दी पाउडर के नमूने जांच हेतु लिये गये तथा विक्रय हेतु उपलब्ध खुले में रखे हल्दी,मिर्ची तथा धनिया पाउडर को जब्ती में लिया गया। सभी मसाला विक्रेताओं को पैकेट युक्त पिसे मसालों का विक्रय किये जाने हेतु निर्देश जारी किये गये । किसी भी मसाला विक्रेता द्वारा निर्देशों का अनुपालन न किये जाने की स्थिति में उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी । इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा पछाडीखेडा रोड स्थित श्री रामकुटी रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर खाद्य प्रतिष्ठान में गंदगी पाये जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी किया गया एवं पनीरचिली सॉस तथा गेहूं के आटे का नमूना लिया गया । साथ ही खाद्य कारोबारकर्ता को सब्जियों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की कटिंग एवं चॉपिग में फूड ग्रेड क्वालिटी के एवं स्टेनलेस स्टील के चाकू का उपयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम प्राधिकरण दिल्ली द्वारा जारी नई गाईडलाईन के अनुसार सभी ऐसे खाद्य कारोबारकर्ता जिनके द्वारा खाद्य पदार्थों की कटिंग एवं चॉपिंग का कार्य किया जाता है। वह अपने खाद्य परिसर में फूड ग्रेड क्वालिटी के एवं स्टेनलेस स्टील के मटेरियल का ही उपयोग करेंगे अन्यथा की स्थिति में संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध अधिनियम के प्रावधान अनुसार कडी कार्यवाही की जावेगी ।
#ashoknagar