भगवानपुर: झबरेड़ा में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सड़ोली निवासी दीपक पुत्र सुरेंद्र नाम का व्यक्ति झबरेड़ा में लड़ाई झगड़ा कर रहा था। जिस कारण शांति व्यवस्था भंग हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीपक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले मे मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।