रूपवास: रूपवास में पशुधन निरीक्षक ने कार्यालय में फंदा लगाकर आत्महत्या की, जेब से मिला सुसाइड नोट
भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के गांव मानोनीकला स्थित राजकीय पशु चिकित्सा उपकेंद्र में मंगलवार को एक पशुधन निरीक्षक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बयाना निवासी पुष्पेंद्र जाटव के रूप में हुई है। वह सोमवार को कार्यालय का काम समाप्त होने के बाद घर नहीं गए थे और रातभर कार्यालय में ही रुके रहे।