देव कार्तिक छठ मेला-2026 : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सूर्य मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण।🌞
आज दिनांक 16 नवम्बर, 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा देव सूर्य मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष से मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़, भीड़ प्रबंधन एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, नियंत्रण कक्ष में उपस्थित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता, तत्परता एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से भीड़ की निरंतर निगरानी रखने, श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
**श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण आयोजन जिला प्रशासन, औरंगाबाद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।**
#DevKartikChhathMela2026 #AurangabadBihar #ChhathMahaparv #DistrictAdministrationAurangabad Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar