🙏☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न!
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आयोजित देव कार्तिक छठ मेला-2026 श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुलिस बल, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों एवं सभी संबंधित कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
आप सभी के सहयोग से देव कार्तिक छठ मेला-2026 का सफल आयोजन संभव हो सका। 🙏
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathPuja #AurangabadBihar #BiharTourism #DistrictAdministration
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar