कोरांव: बहियारी में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर दुधारू भैंस की हुई मौत, पशुपालक ने पुलिस से की शिकायत
कोरांव थाना क्षेत्र के बहियारी गांव में शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक जगदीश प्रसाद पुत्र रामगरीब निवासी बहियारी थाना कोरांव द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लापरवाही का आरोप लगाया है।