छठ महापर्व-2026 | श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वागत के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन, सारण द्वारा घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं, जगह-जगह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शुभकामना बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं, जो छठ के उत्सवी माहौल को और भी आकर्षक बना रहे हैं।
प्रशासन की इन व्यवस्थाओं को लेकर आम लोगों में भी उत्साह और संतोष देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।
Saharsa, Bihar | Nov 15, 2026