सुरक्षित छठ पूजा के लिए कुछ जरूरी सुझाव:
नदी एवं तालाब में निर्धारित सुरक्षित सीमा के अंदर ही स्नान एवं पूजा करें।
गहरे पानी एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें।
बच्चों को घाटों पर अकेला न छोड़ें और उनका विशेष ध्यान रखें।
बैरिकेडिंग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
बिजली के तारों एवं अस्थायी विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
घाटों पर साफ-सफाई बनाए रखें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें।
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस कर्मियों को सूचना दें।
अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें।
आपकी सतर्कता, सभी की सुरक्षा!
Saharsa, Bihar | Nov 15, 2026