भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु समस्तीपुर जिला में जिला स्तरीय पदाधिकारीयों, अनुमंडल चार्ज अधिकारीयों तथा प्रखंड एवं शहरी चार्ज अधिकारीयों एवं उनके तकनीकी सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला स्तर पर चार (04) बैंच में निर्धारित किया गया है ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिला पदाधिकारी समस्तीपुर महोदय के निर्देशानुसार जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता के नेतृत्व में अपर जिला जनगणना अधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय पटना से आये प्रशिक्षक सुमन सिन्हा & रंजीत कुमार द्वारा किया गया ।
अपर जिला जनगणना अधिकारी अशोक कुमार द्वारा प्रथम चरण में हुये छोटे - छोटे गलतियों से सिख लेकर पुनरावृत्ति नहीं हो एवं जनगणना के महत्व का विस्तृत जानकारी दिया गया ।
प्रशिक्षणार्थी के रूप में समस्तीपुर जिला के सभी चार्ज अधिकारी उपस्थित थे।
*जनगणना द्वितीय चरण हेतु स्वगणना की तिथि 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक एवं घर-घर गणना 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक निर्धारित है ।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Census India 2027
Patna, Bihar | Nov 3, 2026