आज दिनांक 03.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा शिवसागर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गरुड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए संचालित मध्याह्न भोजन योजना की जांच की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया तथा विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों के खेलने-कूदने के लिए उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पठन-पाठन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर समय से अपनी-अपनी कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#Students
#CMSamrat
#RohtasAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
Patna, Bihar | Nov 3, 2026