बाह: अर्जुनपुरा गांव में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन
थाना पिनाहट के अर्जुनपुरा गांव में उधारी के पैसे मांगने पर युवक राजू पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमले के मामले में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि आरोपियों से मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है।