प्रेम प्रसंग बना पति की हत्या की वजह, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में रामपुर बाघेलान पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि लापता विपिन कुमार यादव को उसकी पत्नी आंचल यादव के प्रेमी सुनील कुशवाहा ने घूमने के बहाने टीकर गांव बुलाया। वहां अपने साथी के साथ शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव पहले कुएं में फेंका गया, फिर पुलिस के दबाव के बाद निकालकर जमीन में दफना दिया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि विवाह से पहले से चल रहे प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मामले में रामपुर बाघेलान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।#Satna #RampurBaghelan #CrimeNews #MurderCase LoveAffair PoliceAction MadhyaPradesh BreakingNews VindhyaNews SatnaPolice Justice HindiNews