वुमन अचीवर अवॉर्ड : सेवा, साहस और नेतृत्व के लिए सम्मानित हुईं मीरा सिंह
इंदौर। दैनिक भास्कर द्वारा होटल एसेंशिया में आयोजित वुमन अचीवर अवॉर्ड समारोह में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हर महिला में आत्मविश्वास, सहनशीलता और बदलाव लाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्हें केवल अवसर देने की आवश्यकता है।
समारोह में आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह को शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, साहसिक नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण में प्रेरक योगदान के लिए वुमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रमाण है।
कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं मॉडल ने महिला सशक्तिकरण को समाज की आवश्यकता बताया, जबकि पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर नि