सतना रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा! नशेड़ी ने RPF जवान का डंडा छीनकर कर दी पिटाई
सतना रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक ने आरपीएफ के हेड कांस्टेबल पर ही हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल गोविंद नारायण सिंह ने प्लेटफॉर्म पर नशे की हालत में पटरी पर गिर रहे युवक को बचाया। लेकिन फटकार लगते ही युवक भड़क गया, जवान का डंडा छीन लिया और उसी से हमला कर दिया।
कुछ ही देर में वेंडरों और पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया। जीआरपी ने आरोपी बिहारीलाल, निवासी कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश), के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुंबई जा रहा था, लेकिन नशे की वजह से सतना स्टेशन पर उतरकर भटकने लगा।#Satna #SatnaNews #RPF #GRP #RailwayStation