यूट्यूब से सीखी चोरी की ट्रिक, 5 नाबालिगों का गैंग गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
सतना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 5 नाबालिगों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत की 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यूट्यूब से बाइक को डायरेक्ट स्टार्ट करने का तरीका सीखा और लॉक खुला छोड़ने वाले वाहनों को निशाना बनाते थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने सिविल लाइन क्षेत्र से 5 और कोतवाली क्षेत्र से 1 बाइक चोरी की थी। सभी विधि-विरुद्ध बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह रीवा भेज दिया गया।
चिंता का विषय: इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट से अपराध के तरीके सीखकर नाबालिग भी गंभीर अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे अभिभावकों और समाज की सतर्कता पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है।#सतना #crimenews #mppolice #madhya_pradesh #vindhyanews