जमुई: डीएम ने शुक्रवार की सुबह जिले के विभिन्न छठ घाटों पर जाकर छठ व्रतियों से मिलकर व्यवस्था का लिया जायजा
Jamui, Jamui | Nov 8, 2024 डीएम अभिलाषा शर्मा शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब शहर के त्रिपुरारी सिंह सहित अन्य छठ घाट पहुंचकर छठ व्रतियों से मिलकर व्यवस्था का जायजा लिया। वही उनके साथ एसडीओ अभय तिवारी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दे कि शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महा छठ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।