जमुई: जमुई के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों ने उदयमान सूर्य को अर्ध्य दिया, सुरक्षा के बीच महापर्व छठ का हुआ समापन
Jamui, Jamui | Nov 8, 2024 लोक आस्था का महापर्व छठ के चौथे दिन शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5:30 बजे छठव्रतियों द्वारा उदयीमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही पर्व का समापन हो गया। इस दौरान शहर के खैरमा, बिहारी, हनुमान घाट, त्रिपुरारी सिंह घाट, सूर्यनारायण घाट, सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। लोग हर्षोल्लास के साथ माथे पर डलिया लेकर छठ घाट पहुंचे।