जमुई: भछियार में नगर परिषद अध्यक्ष के सामने वार्ड पार्षद और चालक में हुई भिड़ंत, अध्यक्ष पर जानलेवा हमले की झूठी अफवाह
Jamui, Jamui | Nov 7, 2024 भछियार में गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे निमारंग वार्ड संख्या 26 के वार्ड पार्षद सब्बीर और नगर परिषद अध्यक्ष मो. हलीम उर्फ लोलो के ड्राइवर मो. अफरोज के बीच झड़प हो गई। दोनों के बीच खींचातानी होता देख नप अध्यक्ष द्वारा वार्ड पार्षद मो. सब्बीर को दो- तीन तमाचा जड़ दिया गया। उंसके बाद मामला और बढ़ गया, फिर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई।