जमुई: केंदुआ पेट्रोलपंप के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक हुए घायल
Jamui, Jamui | Nov 7, 2024 ख़ैरा- सोनो मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम करीब 8:00 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार केंदुआ गांव निवासी गुलशन कुमार और दीपक कुमार घायल हो गया।दुर्घटना के बाद घायल दोनों युवकों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा दोनों युवकों का इलाज किया जा रहा है।