जमुई: सदर अस्पताल के इमरजेंसी से स्वास्थ्य कर्मी गायब, डॉक्टर ने खुद से मरीज के जख्म का किया ड्रेसिंग
Jamui, Jamui | Nov 7, 2024 छठ पर्व को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सदर अस्पताल के इमरजेंसी में एक भी स्वास्थ्य कर्मी या वार्ड ब्वाय नहीं दिखे। जिस वजह से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर घनश्याम सुमन खुद से मरीज के जख्म का ड्रेसिंग किए और सुई लगाई। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही देखने को मिली और ड्यूटी से गायब रहे।