Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
image
image
image
image

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बून्दी में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया शुभारंभ, अब जिले में ही मिलेंगी पासपोर्ट सेवाएं बून्दी __नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने बून्दी में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के प्रारंभ होने से अब बून्दी एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि यह सुविधा विशेष रूप से विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों, पेशेवरों तथा विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। बिरला ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पासपोर्ट सेवाओं का निरंतर विस्तार हुआ है, जिससे ये सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित होने के साथ-साथ नागरिकों के और अधिक निकट पहुंची हैं।उन्होंने कहा कि कोटा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना के बाद राजस्थान के अनेक जिलों के लाखों नागरिकों को इसका लाभ मिला है। अब बून्दी में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अपने ही जिले में पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस केंद्र के माध्यम से बून्दी जिले के नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी तथा उन्हें पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।#Bundi #OmBirla #PassportSevaKendra #PassportOffice #BundiNews #RajasthanNews #Kota #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #NarendraModi #NewFacility #PublicService #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #HindiNews #NitinBabarJournalist #ViralPost #InstaNews

Keshoraipatan, Bundi | Jun 4, 2026

MORE NEWS

🔥 अब पासपोर्ट के लिए जयपुर-कोटा नहीं, सीधे बून्दी जाएं!बुंदी जिले को मिली बड़ी सौगात ✈️-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पासपोर्ट केन्द्र का शुभारम्भ।#ombirla #passportservice

🔥 अब पासपोर्ट के लिए जयपुर-कोटा नहीं, सीधे बून्दी जाएं!बुंदी जिले को मिली बड़ी सौगात ✈️-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पासपोर्ट केन्द्र का शुभारम्भ।#ombirla #passportservice

Keshoraipatan, Bundi | Jun 4, 2026

बुंदी में श्री मीणा समाज छात्रावास में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन का लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया उद्घाटन,विद्यार्थियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह।🚀📚💻

लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने गुरुवार को बून्दी में  स्थित श्री मीणा समाज छात्रावास में नव स्थापित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी मेहनत, अनुशासन तथा पढ़ाई के प्रति समर्पण को देखा। शिक्षा ही वह आधार है जो युवाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की शक्ति देता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध हों, इसके लिए पुस्तकालय और अध्ययन सुविधाओं को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा की। प्रयास रहेगा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें और अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा सके। मुझे विश्वास है कि यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे और समाज, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेंगे।स्पीकर बिरला ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।#OmBirla #Bundi #MeenaSamaj #ComputerLab
#StudentSuccess #EducationFirst #DigitalEducation #BundiNews #RajasthanNews
#YouthPower #CompetitiveExams
#StudentLife #ViralNews #TrendingNow
#NitinBabarJournalist #LokSabhaSpeaker
#EducationForAll #DigitalIndia #InspiringStudents #NewsUpdate

बुंदी में श्री मीणा समाज छात्रावास में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन का लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया उद्घाटन,विद्यार्थियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह।🚀📚💻 लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने गुरुवार को बून्दी में स्थित श्री मीणा समाज छात्रावास में नव स्थापित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी मेहनत, अनुशासन तथा पढ़ाई के प्रति समर्पण को देखा। शिक्षा ही वह आधार है जो युवाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की शक्ति देता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध हों, इसके लिए पुस्तकालय और अध्ययन सुविधाओं को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा की। प्रयास रहेगा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें और अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा सके। मुझे विश्वास है कि यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे और समाज, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेंगे।स्पीकर बिरला ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।#OmBirla #Bundi #MeenaSamaj #ComputerLab #StudentSuccess #EducationFirst #DigitalEducation #BundiNews #RajasthanNews #YouthPower #CompetitiveExams #StudentLife #ViralNews #TrendingNow #NitinBabarJournalist #LokSabhaSpeaker #EducationForAll #DigitalIndia #InspiringStudents #NewsUpdate

Keshoraipatan, Bundi | Jun 4, 2026

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कबड्डी, खो-खो व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज़

बूंदी, 4 जून। जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। अलसुबह से ही खेल संकुल में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों की भीड़ ने एक जीवंत खेल माहौल का निर्माण किया, इस दौरान परिसर में उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का रोमांच चरम पर रहा। प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे।

उद्घाटन सत्र में अतिथि सांख्यिकी विभाग उपनिदेशक पूनम ढाका, केंद्रीय विद्यालय अगरतला के प्राचार्य किशन गोपाल मीणा, सांख्यिकी निरीक्षक विकास हाड़ा रहे। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत ने की। अतिथियों ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि जीवन निर्माण की एक सशक्त प्रक्रिया हैं, जो युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिकता की भावना को मजबूत करती है। जिला खेल अधिकारी चुंडावत ने बताया कि वंदे गंगा अभियान के तहत इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना एवं जल बचाने का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।

कोच बुद्धिप्रकाश गोचर ने बताया कि कबड्डी खेल प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया, जिनमें बालक वर्ग की 13 एवं बालिका वर्ग की 7 टीमें शामिल रहीं। उद्घाटन मैच में बालिका वर्ग के अंतर्गत खेल संकुल बूंदी एवं केवी बूंदी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, वहीं बालक वर्ग में केवी बूंदी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। कोच सियाराम गोचर ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में एएनएम बूंदी एवं तालेड़ा तथा बालक वर्ग में खड़ीपुर एवं फौलाई के बीच उद्घाटन मैच खेले गए।

कोच सुदर्शन मीणा ने बताया कि एथलेटिक्स स्पर्धा में 400 मीटर दौड़ ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी गति और क्षमता का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में राजन यादव प्रथम, बंगाली नाथ द्वितीय एवं अजिक्य राज तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में प्रेरणा चौधरी प्रथम, निष्ठा गौतम द्वितीय एवं तनिष्का सिंह तृतीय स्थान पर रही।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कबड्डी, खो-खो व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज़ बूंदी, 4 जून। जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। अलसुबह से ही खेल संकुल में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों की भीड़ ने एक जीवंत खेल माहौल का निर्माण किया, इस दौरान परिसर में उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का रोमांच चरम पर रहा। प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे। उद्घाटन सत्र में अतिथि सांख्यिकी विभाग उपनिदेशक पूनम ढाका, केंद्रीय विद्यालय अगरतला के प्राचार्य किशन गोपाल मीणा, सांख्यिकी निरीक्षक विकास हाड़ा रहे। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत ने की। अतिथियों ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि जीवन निर्माण की एक सशक्त प्रक्रिया हैं, जो युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिकता की भावना को मजबूत करती है। जिला खेल अधिकारी चुंडावत ने बताया कि वंदे गंगा अभियान के तहत इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना एवं जल बचाने का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। कोच बुद्धिप्रकाश गोचर ने बताया कि कबड्डी खेल प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया, जिनमें बालक वर्ग की 13 एवं बालिका वर्ग की 7 टीमें शामिल रहीं। उद्घाटन मैच में बालिका वर्ग के अंतर्गत खेल संकुल बूंदी एवं केवी बूंदी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, वहीं बालक वर्ग में केवी बूंदी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। कोच सियाराम गोचर ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में एएनएम बूंदी एवं तालेड़ा तथा बालक वर्ग में खड़ीपुर एवं फौलाई के बीच उद्घाटन मैच खेले गए। कोच सुदर्शन मीणा ने बताया कि एथलेटिक्स स्पर्धा में 400 मीटर दौड़ ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी गति और क्षमता का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में राजन यादव प्रथम, बंगाली नाथ द्वितीय एवं अजिक्य राज तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में प्रेरणा चौधरी प्रथम, निष्ठा गौतम द्वितीय एवं तनिष्का सिंह तृतीय स्थान पर रही।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 4, 2026

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गरड़दा सिंचाई परियोजना की शेष नहरों का शिलान्यास, 44 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ।

लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने संसदीय क्षेत्र बून्दी में गरड़दा मध्यम सिंचाई परियोजना की शेष नहरों एवं वितरिकाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना को क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।उन्होंने कहा कि वर्षों से गरड़दा परियोजना के पानी की प्रतीक्षा कर रहे किसानों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। लंबे प्रयासों और विभिन्न स्तरों पर समन्वय के बाद परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो सका है। परियोजना पूर्ण होने पर 44 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा उनके खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा।
उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा बढ़ने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। परियोजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि किसानों को जल्द लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिंचाई, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता है। साथ ही हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। #Bundi #GarardaProject #OmBirla #Farmers #Irrigation #Rajasthan #Development #NitinBabarJournalist

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गरड़दा सिंचाई परियोजना की शेष नहरों का शिलान्यास, 44 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने संसदीय क्षेत्र बून्दी में गरड़दा मध्यम सिंचाई परियोजना की शेष नहरों एवं वितरिकाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना को क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।उन्होंने कहा कि वर्षों से गरड़दा परियोजना के पानी की प्रतीक्षा कर रहे किसानों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। लंबे प्रयासों और विभिन्न स्तरों पर समन्वय के बाद परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो सका है। परियोजना पूर्ण होने पर 44 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा उनके खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा बढ़ने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। परियोजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि किसानों को जल्द लाभ मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिंचाई, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता है। साथ ही हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। #Bundi #GarardaProject #OmBirla #Farmers #Irrigation #Rajasthan #Development #NitinBabarJournalist

Keshoraipatan, Bundi | Jun 4, 2026

विकास कार्यों में तेजी लाएं, आमजन की समस्याओं का समाधान हो प्राथमिकता- बिरला,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

बूंदी, 4 जून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को जिले में संचालित विकास कार्यों और बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचे।

गत वर्ष जिले में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों झालीजी का बराना, ख्यावदा, मालियों की बाड़ी (रिहाणा), पचीपला, खेडिया दुर्जन और बोरदा काछियान में मुआवजे में आ रही रुकावटों को दूर किया जाए। जो प्रकरण शेष हैं, उन्हें तुरंत ऑनलाइन करवाया जाए ताकि मुआवजे की अग्रिम कार्यवाही तेजी से हो सके। इसके अलावा, आमजन की सुविधा के लिए जन्म प्रमाण पत्र सीधे चिकित्सा संस्थान से ही प्राप्त होने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए।

विकसित भारत 2047 के विजन के तहत 'गणेशपुरा भील' को एक मॉडल (पायलट) गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए घर-घर सर्वे कर हर नागरिक को सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। बिरला ने निर्देश दिए कि एनएफएसए में आधार सीडिंग, जन आधार मैपिंग, पालनहार, विधवा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ हर एक पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी व्यक्तिगत रूप से प्रयास करें।

बूंदी शहर के विकास को लेकर बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पुरानी कृषि उपज मंडी में प्रस्तावित नवीन बस स्टैंड के लंबित कार्यों में गति लाने को कहा गया है। जिले में पर्यटन को पंख लगाने के लिए बीजासन माता रोपवे, रामसागर झील का सौंदर्यीकरण और नवल सागर झील पर लाइट एंड साउंड शो शुरू करने पर जोर दिया गया। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (आरवीटीआर) और जैतसागर में 'विलेज टूरिज्म' को प्रोत्साहित करने तथा टाइगर सफारी के लिए आरवीटीआर में स्थित गांवों की विस्थापन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर की सफाई व्यवस्था और संसाधनों की कमी पर बात करते हुए बिरला ने नगर परिषद बूंदी को संसाधनों के प्रस्ताव भिजवाने और आपसी तालमेल से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि जिले में चारागाह और सिवायचक (सरकारी) भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र में ऐसी जमीनों को तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कर वहां सरकारी भूमि होने का बोर्ड लगाया जाए। बैठक में हुडको से प्राप्त ऋण राशि से करवाए जा रहे स्वीकृत कार्यों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने रामगढ विषधारी में पर्यटन को बढावा देने के लिए वन विभाग द्वारा तैयार करवाई गई डाॅक्‍यूमेंट्री को जारी किया और ब्रोशर का अनावरण भी किया।

बैठक में जिला कलक्‍टर हरफूल सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, जिलाध्‍यक्ष रामेश्‍वर मीणा, डीएफओ आरवीटीआर अरूण डी कुमार, उपवन संरक्षक ए.एन. गुप्‍ता, अतिरिक्‍त निजी सचिव राजेश डागा, अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा आदि मौजूद रहें।

विकास कार्यों में तेजी लाएं, आमजन की समस्याओं का समाधान हो प्राथमिकता- बिरला,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा बूंदी, 4 जून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को जिले में संचालित विकास कार्यों और बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचे। गत वर्ष जिले में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों झालीजी का बराना, ख्यावदा, मालियों की बाड़ी (रिहाणा), पचीपला, खेडिया दुर्जन और बोरदा काछियान में मुआवजे में आ रही रुकावटों को दूर किया जाए। जो प्रकरण शेष हैं, उन्हें तुरंत ऑनलाइन करवाया जाए ताकि मुआवजे की अग्रिम कार्यवाही तेजी से हो सके। इसके अलावा, आमजन की सुविधा के लिए जन्म प्रमाण पत्र सीधे चिकित्सा संस्थान से ही प्राप्त होने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। विकसित भारत 2047 के विजन के तहत 'गणेशपुरा भील' को एक मॉडल (पायलट) गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए घर-घर सर्वे कर हर नागरिक को सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। बिरला ने निर्देश दिए कि एनएफएसए में आधार सीडिंग, जन आधार मैपिंग, पालनहार, विधवा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ हर एक पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी व्यक्तिगत रूप से प्रयास करें। बूंदी शहर के विकास को लेकर बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पुरानी कृषि उपज मंडी में प्रस्तावित नवीन बस स्टैंड के लंबित कार्यों में गति लाने को कहा गया है। जिले में पर्यटन को पंख लगाने के लिए बीजासन माता रोपवे, रामसागर झील का सौंदर्यीकरण और नवल सागर झील पर लाइट एंड साउंड शो शुरू करने पर जोर दिया गया। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (आरवीटीआर) और जैतसागर में 'विलेज टूरिज्म' को प्रोत्साहित करने तथा टाइगर सफारी के लिए आरवीटीआर में स्थित गांवों की विस्थापन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था और संसाधनों की कमी पर बात करते हुए बिरला ने नगर परिषद बूंदी को संसाधनों के प्रस्ताव भिजवाने और आपसी तालमेल से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि जिले में चारागाह और सिवायचक (सरकारी) भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र में ऐसी जमीनों को तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कर वहां सरकारी भूमि होने का बोर्ड लगाया जाए। बैठक में हुडको से प्राप्त ऋण राशि से करवाए जा रहे स्वीकृत कार्यों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने रामगढ विषधारी में पर्यटन को बढावा देने के लिए वन विभाग द्वारा तैयार करवाई गई डाॅक्‍यूमेंट्री को जारी किया और ब्रोशर का अनावरण भी किया। बैठक में जिला कलक्‍टर हरफूल सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, जिलाध्‍यक्ष रामेश्‍वर मीणा, डीएफओ आरवीटीआर अरूण डी कुमार, उपवन संरक्षक ए.एन. गुप्‍ता, अतिरिक्‍त निजी सचिव राजेश डागा, अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा आदि मौजूद रहें।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 4, 2026