लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गरड़दा सिंचाई परियोजना की शेष नहरों का शिलान्यास, 44 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ।
लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने संसदीय क्षेत्र बून्दी में गरड़दा मध्यम सिंचाई परियोजना की शेष नहरों एवं वितरिकाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना को क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।उन्होंने कहा कि वर्षों से गरड़दा परियोजना के पानी की प्रतीक्षा कर रहे किसानों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। लंबे प्रयासों और विभिन्न स्तरों पर समन्वय के बाद परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो सका है। परियोजना पूर्ण होने पर 44 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा उनके खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा।
उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा बढ़ने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। परियोजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि किसानों को जल्द लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिंचाई, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता है। साथ ही हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। #Bundi #GarardaProject #OmBirla #Farmers #Irrigation #Rajasthan #Development #NitinBabarJournalist