पाली: कस्बा पाली स्थित जिला परिषद इंटर कॉलेज के पास जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नवीन पुस्तकालय का किया शुभारंभ
Pali, Lalitpur | Nov 8, 2026 पाली स्थित जिला परिषद इंटर कॉलेज के पास नवीन पुस्तकालय का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।कार्यक्रम के दौरान नपंअ मनीष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुस्तकालय में बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बेहतरीन सामग्री उपलब्ध कराई गई है जो बच्चों की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सहायक साबित होगी।