छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई सिवान पुलिस, स्कूल-कॉलेज और हॉस्टलों के आसपास अभया ब्रिगेड की नियमित गश्ती
सिवान। जिले में छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिवान पुलिस द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशन में अभया ब्रिगेड की टीम शैक्षणिक संस्थानों और छात्राओं के हॉस्टलों के आसपास नियमित गश्ती एवं निगरानी कर रही है।
इस अभियान के तहत स्कूलों, महाविद्यालयों, कोचिंग सेंटरों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है। टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ छात्राओं एवं महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों की जानकारी भी ली जा रही है।
पुलिस टीम का उद्देश्य छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक करना है।
सिवान पुलिस की इस पहल के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
Rahui, Nalanda | Nov 5, 2026