लखीसराय: सदर अस्पताल की एम्बुलेंसों की जाँच, खामियां मिलने पर दिए गए निर्देश
लखीसराय। सदर अस्पताल में कार्यरत एंबुलेंस वाहनों की सघन जांच की गई। जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थापित मोटर यान निरीक्षक विपिन कुमार द्वारा जिला गांधी मैदान में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे यह जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एंबुलेंस वाहनों के फिटनेस, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य तकनीकी पहलुओ की जांच की गई।