गुना: गुना पुलिस ने सतनपुर में चौपाल लगाकर नए कानून, साइबर अपराध, नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया
गुना जिले में एसपी के निर्देशन में जन सरोकार के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 1 अक्टूबर को बजरंगगढ़ थाना प्रभारी ने बताया, क्षेत्र के सतनपुर गांव में बीती रात जांच चौपाल का आयोजन कर महिला और बाल सुरक्षा नए कानून साइबर अपराध नशा मुक्ति सड़क सुरक्षा पर ग्रामीणों से चर्चा कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सुरक्षा को लेकर संवाद कर जागरूक किया।