Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

जहानाबाद: काको में सड़क दुर्घटना: एक की मौत, दो गंभीर घायल; परिजनों ने बताई पूरी घटना

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

MORE NEWS

जहानाबाद,निर्माणाधीन सदर अस्पताल में करंट की चपेट में आया मजदूर, पहले भी हो चुकी है श्रमिक की मौत?

#jehanabad #BreakingNews #काको #jehanabadlive #बिजली_हादसा #वीडियोबायरल #जहानाबाद #सदरअस्पताल

जहानाबाद,निर्माणाधीन सदर अस्पताल में करंट की चपेट में आया मजदूर, पहले भी हो चुकी है श्रमिक की मौत? #jehanabad #BreakingNews #काको #jehanabadlive #बिजली_हादसा #वीडियोबायरल #जहानाबाद #सदरअस्पताल

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

जिला पदाधिकारी ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षा; राशन कार्ड के सभी 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि कल 12 बजे तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश
 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि, सीएमआर गोदामों के भौतिक सत्यापन सहित आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में राशन कार्ड के संग्रहित 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गति धीमी पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (एमओ) को सख्त निर्देश दिया कि सभी 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि 13 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी ने सीएमआर गोदामों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक के लिए संबंधित संचिका अविलंब प्रस्तुत करने को कहा।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्यों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षा; राशन कार्ड के सभी 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि कल 12 बजे तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि, सीएमआर गोदामों के भौतिक सत्यापन सहित आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में राशन कार्ड के संग्रहित 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गति धीमी पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (एमओ) को सख्त निर्देश दिया कि सभी 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि 13 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने सीएमआर गोदामों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक के लिए संबंधित संचिका अविलंब प्रस्तुत करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्यों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

पाली थाना पुलिस ने दो NBW वारंटियों को किया गिरफ्तार
जहानाबाद। पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो NBW (गैर जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उसरी गांव निवासी हरेन्द्र राम (40 वर्ष), पिता स्व. सुदय उर्फ सुरल प्रसाद तथा ललन राम (65 वर्ष), पिता स्व. मथुरा राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पाली थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पाली थाना पुलिस ने दो NBW वारंटियों को किया गिरफ्तार जहानाबाद। पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो NBW (गैर जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उसरी गांव निवासी हरेन्द्र राम (40 वर्ष), पिता स्व. सुदय उर्फ सुरल प्रसाद तथा ललन राम (65 वर्ष), पिता स्व. मथुरा राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पाली थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

घोसी में ग्रामीण चिकित्सकों को संक्रामक रोगों की निगरानी का प्रशिक्षण
 जहानाबाद।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टीका से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी के साथ डायरिया, डेंगू, सर्पदंश और कुत्ते के काटने से होने वाली समस्याओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संक्रामक एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान, निगरानी और सूचना स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाना था। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण चिकित्सकों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, संदिग्ध मरीजों की पहचान, सामुदायिक स्तर पर रिपोर्टिंग, रेफरल व्यवस्था तथा रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का संचालन आद्री टीम के समन्वयक नीतीश कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने की। इस दौरान स्वास्थ्य प्रशिक्षक सह प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ (आईडीएसपी) आलोक कुमार ने प्रतिभागियों को टीका से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी, डायरिया नियंत्रण, डेंगू की रोकथाम, सर्पदंश व कुत्ते के काटने पर आवश्यक प्रबंधन, त्वरित सूचना प्रणाली तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रामक रोग की सूचना समय पर स्वास्थ्य विभाग को मिलने से संभावित प्रकोप पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है और बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण स्तर पर रोग निगरानी और सामुदायिक रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

घोसी में ग्रामीण चिकित्सकों को संक्रामक रोगों की निगरानी का प्रशिक्षण जहानाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टीका से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी के साथ डायरिया, डेंगू, सर्पदंश और कुत्ते के काटने से होने वाली समस्याओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संक्रामक एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान, निगरानी और सूचना स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाना था। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण चिकित्सकों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, संदिग्ध मरीजों की पहचान, सामुदायिक स्तर पर रिपोर्टिंग, रेफरल व्यवस्था तथा रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन आद्री टीम के समन्वयक नीतीश कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने की। इस दौरान स्वास्थ्य प्रशिक्षक सह प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ (आईडीएसपी) आलोक कुमार ने प्रतिभागियों को टीका से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी, डायरिया नियंत्रण, डेंगू की रोकथाम, सर्पदंश व कुत्ते के काटने पर आवश्यक प्रबंधन, त्वरित सूचना प्रणाली तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रामक रोग की सूचना समय पर स्वास्थ्य विभाग को मिलने से संभावित प्रकोप पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है और बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण स्तर पर रोग निगरानी और सामुदायिक रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर
जहानाबाद। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, बैंकों एवं बीमा कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय एवं लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक विद्युत अभियंता, भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के पदाधिकारी, माप-तौल पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभाग एवं संस्थानों में लंबित मामलों को चिह्नित कर आवश्यक अभिलेख एवं सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराएं। इससे अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध कर उनका शीघ्र निष्पादन किया जा सकेगा।
बैंक ऋण और चेक बाउंस मामलों पर विशेष जोर
बैठक में बैंक ऋण, साख संबंधी मामले, चेक बाउंस, बीमा दावा एवं मुआवजा से जुड़े मामलों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही आपसी समझौते से समाधान कराने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बैंक प्रबंधकों एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य और इसके लाभों की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाएं। इसके लिए अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का सरल, त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान करा सकें।

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर जहानाबाद। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, बैंकों एवं बीमा कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय एवं लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक विद्युत अभियंता, भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के पदाधिकारी, माप-तौल पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभाग एवं संस्थानों में लंबित मामलों को चिह्नित कर आवश्यक अभिलेख एवं सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराएं। इससे अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध कर उनका शीघ्र निष्पादन किया जा सकेगा। बैंक ऋण और चेक बाउंस मामलों पर विशेष जोर बैठक में बैंक ऋण, साख संबंधी मामले, चेक बाउंस, बीमा दावा एवं मुआवजा से जुड़े मामलों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही आपसी समझौते से समाधान कराने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बैंक प्रबंधकों एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य और इसके लाभों की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाएं। इसके लिए अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का सरल, त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान करा सकें।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026