गायघाट: गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर तिरहुत स्नातक चुनाव की तैयारी ज़ोरों पर, बीडीओ ने सभी बूथों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर तिरहुत स्नातक चुनाव की तैयारी जोरो शोर से किया जा रहा है। गुरुवार सुबह करीब दस बजे में प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने सभी बूथों का निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र पर चार बूथ बनाए गए हैं। जहां स्नातक मतदाता मतदान करेंगे।