राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं संस्थागत जवाबदेही से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के साथ महिला कल्याणकारी योजनाओं, और स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई व समयबद्ध विवेचना के निर्देश दिए गए।
साथ ही, 10 या अधिक कर्मचारियों वाले सभी संस्थानों में यौन उत्पीड़न रोधी 'आंतरिक शिकायत समिति' का गठन अनिवार्य करने, 'प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर' स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, उपनिदेशक श्री रामावतार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
National Commission for Women
#shivpuri
24 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026