महिलाओं की सुरक्षा, समानता और न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष
महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज सर्किट हाउस शिवपुरी में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती Vijaya Rahatkar की अध्यक्षता में 'राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी लगभग 50 शिकायतों की अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई। आयोग अध्यक्ष श्रीमती रहाटकर ने महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं को सुना और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही, पात्र महिलाओं को समय सीमा के भीतर संबंधित शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ पहल का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली उन महिलाओं तक पहुँचना है जो अपनी बात लेकर दिल्ली तक नहीं आ पाती हैं। आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ महिलाओं को पूर्ण न्याय, सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।
National Commission for Women
#shivpuri
21 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026