#सेवा_संकल्प_अभियान शिवपुरी जिले में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में जिले में तीन दिवसीय ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं की कुल 2508 आंगनवाड़ी केंद्रों में से प्रथम चरण में 866 केंद्रों पर जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
तीन चरणों में आयोजित होगा अभियान
प्रथम चरण 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक (866 केंद्र), द्वितीय चरण 29 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक (812 केंद्र) तथा तृतीय चरण 03 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2026 तक (806 केंद्र) संपादित होगा।
प्रथम दिवस पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वीडियो प्रसारण किया गया। बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां, स्वास्थ्य परीक्षण, फल एवं मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम आयोजित हुए।
प्रथम दिवस शिवपुरी शहरी के मदकपुरा आंगनवाड़ी केंद्र में विधायक श्री देवेंद्र जैन, कोलारस के ग्राम खरई में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#shivpuri
57 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026