#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी में हुआ भव्य कार्यक्रम!
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत के तहत शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवपुरी में राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, योग आयोग अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती एवं जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, एसडीएम शिवपुरी श्री आनंद सिंह राजावत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश यादव, एवं शिक्षक व बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #स्वामित्व_अधिकार_अभिलेख_निष्पादन_अभियान
62 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026