**लालापुर में मां दुर्गा विसर्जन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह, सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी अलर्ट**
**लालापुर, प्रयागराज।** लालापुर थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। गांव-गांव में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को भ्रमण कराते हुए श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। विसर्जन यात्रा में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नाच-गाने और डीजे की धुन पर श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
वहीं, विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लालापुर थाना प्रभारी पूरी तरह अलर्ट हैं। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उपद्रव करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है कि शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
**मनोज कुमार बिन्द, पत्रकार**
Bara, Allahabad | Oct 20, 2026