🔹मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गढ़ी में शिविर सम्पन्न
🔹नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु दिए निर्देश
🔹आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ ही पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
––––
––––
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शिविर में नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया तथा आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन निधि निवेदिता द्वारा सहभागिता की गई। शिविर में कलेक्टर श्री सिसोनिया ने सहभागिता कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सै.मसूद अली पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यह अभियान आमजन की समस्याओं के समाधान, शासकीय सेवाओं की सुलभ उपलब्धता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। यहां अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणजन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए आवेदन करें।
उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से यह भी जाना कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याएं अवगत कराने पर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्रता से कार्रवाई की जाए तथा निराकरण संबंधी की गई कार्यवाही से आवेदकों को अवगत भी कराएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए मैदानी स्तर पर ही समस्याओं के निराकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया निरीक्षण
ग्राम पंचायत गढ़ी में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर स्थल पर अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों कों विभागीय योजनाओं तथा शासकीय सेवाओं की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सिसोनिया द्वारा इन स्टॉल का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों तथा योजनाओं के संबंध में जानकारी ली गई।
शिविर में किसानों को वितरित किए गए प्रमाणित बीज
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया तथा आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन निधि निवेदिता द्वारा मोहन सिंह, सोन सिंह, संग्राम, मंगू, गोपाल सिंह, पदम सिंह सहित वन पट्टाधारी अन्य किसानों को चना उन्नत किस्म त्टळ- 202 के प्रमाणित बीज वितरित किए गए। चने की यह उन्नत किस्मकृषि महाविद्यालय सीहोर द्वारा विकसित की गई है, जो 90 से 105 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसका उत्पादन दो सिंचाई में 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त होता है। यह किस्म फ्यूजेरियम विल्ट रेजिस्टेंस है। इसी प्रकार किसान नीरज राजपूत एवं विजय को 50 प्रतिशत अनुदान पर पावर स्प्रेयर एवं 4 किसानों बाबूलाल, लालचंद, भूपेंद्र एवं सुधा बाई को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। शिविर में परियोजना संचालक आत्मा द्वारा किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही धान की कटाई उपरांत नरवाई नहीं जलाने, प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसानों को जागरूक किया गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026