बड़गांव: प्रतापनगर पुलिस ने चौकीदार की हत्या के आरोप में 2 लोगों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, जिला कोर्ट में किया पेश
प्रतापनगर पुलिस ने चौकीदार की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार। दरअसल प्रतापनगर-बलीचा बाइपास पर मादड़ी में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे चौकीदार की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह हत्या टॉर्च मांगने जैसी मामूली बात को लेकर हुई थी। पुलिस ने चौकीदार की हत्या करने वाले 2 आरोपियों कमलेश व श्यामलाल को गिरफ्तार किया है।