बड़गांव: दोहरीकरण कार्य के चलते 17 फरवरी को उदयपुर सिटी-मंदसौर ट्रेन आंशिक रूप से रहेगी रद्द
रतलाम मंडल के रतलाम-नीमच रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने 17 फरवरी 2025 को ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 59836: उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा 17 फरवरी को केवल उदयपुर सिटी से नीमच तक ही संचालित होगी इसके बाद यह नीमच से मंदसौर के बीच रद्द रहेगी