बड़गांव: उदयपुर जिले की शिल्पग्राम में दूध वाले से टकराकर जंगल भागा लेपर्ड, सर्च ऑपरेशन जारी
उदयपुर के शिल्पग्राम क्षेत्र में रविवार रात एक लेपर्ड सड़क क्रॉस करते समय दूधवाले से टकरा गया। टक्कर से दूधवाला गिर गया और उसका दूध सड़क पर बह गया। लेपर्ड घबराकर थूर मगरा के जंगल की ओर भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें लेपर्ड को चोटिल होने की आशंका है। वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन लेपर्ड का पता नहीं चला।