बड़गांव: जिला कलेक्टर नमित मेहता और विधायक ने आयड़ नदी क्षेत्र का दौरा किया, सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया
मंगलवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता सिटी राउंड पर निकले। इस दौरान जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के साथ आयड़ नदी क्षेत्र का दौरा किया। दोनों ने आयड सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। लेकसिटी मॉल के समीप पुलिया के नीचे वाले इलाके का निरीक्षण किया।