बड़गांव: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सिटी राउंड किया, सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा
उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शहर विधायक ताराचंद जैन के साथ आयड सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने लेकसिटी मॉल और सीपीएस स्कूल पुलिया तक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुधारने व अतिक्रमण विवाद निस्तारण के निर्देश दिए। नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।