रूड़की: पनियाला गांव में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत और पांच लोग हुए घायल
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में दो पक्षों के बीच बीती रात खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया है। इस हमले में सद्दाम नाम के एक युवक की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनाव को देखते हुए फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।