रूड़की: सोहलपुर गाड़ा गांव में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़,एक गौ तस्कर और एक पुलिसकर्मी हुए घायल
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सोहलपुर गाड़ा गांव में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गौ तस्करों ने हमला कर दिया है। जिसमे एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमे मोहम्मद जुल्फान पुत्र निसार नाम का एक गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया है। मौका देख दो गौ तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए है।